English kaise sikhe - Step by Step (सबसे आसान तरीका)
आज हम सीखने जा रहे है इंग्लिश भाषा के वो चरण जिससे हम आसानी से इंग्लिश में उस्ताद हो सकते है |
English Expert
3/26/20251 min read
छोटे बच्चों की कहानियाँ पढ़कर इंग्लिश सीखें : पहला स्टेप, सबसे आसान और मज़ेदार तरीका !
अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं, लेकिन कठिन वाक्य और भारी-भरकम कठिन शब्दों से घबरा जाते हैं क्यू ये कठिन शब्द आपको समझ न आते है जिससे आपका रुचि खत्म हो जाता है और इंग्लिश से आपका जुड़ाव संभव न हो पाता, तो आपको एक आसान और मज़ेदार तरीका अपनाना चाहिए यह हमारे इंग्लिश सीखने का पहला चरण होगा —छोटे बच्चों की इंग्लिश कहानियाँ पढ़ना! यह तरीका न केवल सरल है, बल्कि आपको इंग्लिश सीखने में रुचि बनाए रखने में भी मदद करेगा।
छोटे बच्चों की ही कहानियाँ क्यों पढ़ें?


आसान भाषा:
बच्चों की कहानियाँ सरल शब्दों में और स्पष्ट छोटे छोटे वाक्यों में लिखी जाती हैं, जिससे आपको पढ़ने और वाक्य संरचना को में आसानी होता है
दिलचस्प और आकर्षक कहानियाँ :
यह हमेशा आकर्षक होती हैं, जिससे पढ़ने का मन बना रहता है। आपकी रुचि बनी रहती है जिससे आपका इंग्लिश के साथ जुड़ाव बना रहता है
दैनिक जीवन से जुड़े शब्द :
बच्चों की कहानियों में प्रतिदिन इस्तेमाल किए गए शब्द ज्यादातर होते है जिससे आसानी से आप किसी भी कहानी को समझ सकते है बिना किसी परेशानी के
चित्रों की मदद:
बच्चों की ज्यादातर कहानियाँ चित्रों के साथ आती हैं, जिससे समझना और भी आसान हो जाता है।
शब्दों को याद करना आसान :
नई भाषा सीखने का सबसे अच्छा तरीका है उसे बार-बार दोहराना। कहानियाँ पढ़ने से आपको नए शब्द और उनके सही उच्चारण बार-बार देखने और सुनने को मिलते हैं। इससे वे शब्द बार बार आपको मिलते है और यह शब्द बहुत समय तक हमको याद हो जाते है |
धीरे-धीरे पढ़ें: पहले छोटे-छोटे वाक्य पढ़ें और उनके अर्थ समझने की कोशिश करें।
नए शब्द लिखें: जब भी कोई नया शब्द मिले, उसे एक नोटबुक में लिखें और उसका अर्थ समझें।
चित्रों से मदद लें: कहानियों में दिए गए चित्रों को देखकर शब्दों को जोड़ने की कोशिश करें।
जोर से पढ़ें: इससे आपका उच्चारण सुधरेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कहानी को खुद से सुनाएँ: जो कहानी आपने पढ़ी, उसे अपने शब्दों में बोलने की कोशिश करें।
इंग्लिश कहानी कैसे पढ़ें और सीखें?
छोटे बच्चों की इंग्लिश कहानियाँ पढ़ना एक मज़ेदार और प्रभावी तरीका है जिससे आप बिना बोर हुए इंग्लिश सीख सकते हैं। यह तरीका न केवल आपकी अंग्रेजी के शब्दों को भी बढ़ाएगा, बल्कि आपको आत्मविश्वास के साथ इंग्लिश बोलने में भी मदद करेगा। तो इंतज़ार किस बात का?
आज ही एक इंग्लिश कहानी उठाएँ और अपनी भाषा यात्रा हमारे साथ शुरू करें!
English Kaise Sikhe
Expert tips for mastering English language effectively.
Resources
Guidance
+916306211761
© 2025. All rights reserved.